सजे मंदिर, मां का हुआ श्रृंगार
जासं, इलाहाबाद : नवरात्र पर शहर के सभी मंदिरों में खास सजावट की गई और लाइटें लगाई गई हैं। इसके अलावा
जासं, इलाहाबाद : नवरात्र पर शहर के सभी मंदिरों में खास सजावट की गई और लाइटें लगाई गई हैं। इसके अलावा मां की प्रतिमाओं का खास श्रृंगार भी किया गया है।
नगर निगम और प्रशासन ने शहर के सभी प्रमुख मंदिरों के आसपास साफ सफाई और सुरक्षा आदि के इंतजाम किए हैं। इसके अलावा मंदिर प्रबंधन ने मंदिरों की सजावट और प्रतिमाओं का श्रृंगार किया है। महाशक्तिपीठ मां कल्याणी देवी में पहले दिन शैलपुत्री और ब्रह्माचारिणी का विशेष श्रृंगार किया गया। सुबह पांच बजे से ही पूजन आरंभ हो गया और दोपहर दो बजे तक यह चलता रहा। मंदिर के महामंत्री श्यामजी पाठक ने बताया कि गुरुवार को दस भुजाओं वाली चंद्रघंटा का पूजन किया जाएगा। श्रीसूक्त और लक्ष्मीसूक्त का पाठ भी किया जाएगा। महाआरती सांय सात बजे होगी।