कोरल क्लब के चुनाव में 80 फीसद मतदान
जासं, इलाहाबाद : रेल कर्मचारियों के कोरल क्लब का चुनाव बुधवार को हुआ। कोरल क्लब में दिन भर चली चुनाव
जासं, इलाहाबाद : रेल कर्मचारियों के कोरल क्लब का चुनाव बुधवार को हुआ। कोरल क्लब में दिन भर चली चुनाव प्रक्रिया में 80.08 फीसद मतदान हुआ है। मतदान के बाद नौ प्रत्याशियों और 120 डेलीगेट के भाग्य का फैसला मतपेटियों में कैद हो गया। मतगणना 31 मार्च को होगी।
तीन साल बाद कोरल क्लब का चुनाव हुआ। इसमें 2079 वोटर हैं। सुबह आठ से शाम पांच बजे तक 1665 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें तीन पद उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और अवैतनिक सचिव के लिए चुनाव हुआ है। जबकि संगठन के नामित अध्यक्ष एडीआरएम होते हैं। चुनाव मैदान में तीन संगठनों ने अपना पैनल उतारा था। उत्तर मध्य रेलवे मेंस यूनियन से उपाध्यक्ष के लिए इशरत लाइक, सचिव के लिए एके सिंह और कोषाध्यक्ष के लिए रामेश यादव थे। एनसीआइएस से उपाध्यक्ष के लिए सत्यम कुमार गुप्ता, सचिव के लिए नफीस अहमद और कोषाध्यक्ष के लिए विनोद जायसवाल थे। वहीं नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन से उपाध्यक्ष के लिए अखिलेश मिश्रा, सचिव के लिए दिनेश बहादुर सिंह और कोषाध्यक्ष के लिए इंद्रपाल चुनाव मैदान में थे। इसके अलावा तीनों संगठन के 40-40 डेलीगेट्स थे। मंडलीय कार्मिक अधिकारी सतीश कुमार को इसमें चुनाव अधिकारी बनाया गया था। डीआरएम संजय कुमार पंकज ने बताया कि शांतिपूर्वक चुनाव हुआ। अब 31 मार्च को इसकी मतगणना होगी।