अश्लील वीडियो बनाने पर युवक की पिटाई
जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : सुबह-सुबह महिलाओं की अश्लील वीडियो रिकार्डिग करना दो सिरफिरे युवकों को म
जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : सुबह-सुबह महिलाओं की अश्लील वीडियो रिकार्डिग करना दो सिरफिरे युवकों को महंगा पड़ गया। महिलाओं के शोर मचाने पर लोगों ने दौड़ाकर एक युवक को दबोच लिया। उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
खुल्दाबाद थानांतर्गत हिम्मतगंज में यूनानी मेडिकल कालेज के पास घनी बस्ती है। यहां नाले के समीप महिलाएं शौच के लिए जाती हैं। बुधवार सुबह कुछ महिलाएं शौच के लिए गई। इसी दौरान दो युवक छिपकर महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाने लगे। एक महिला की नजर पड़ी तो उसने शोर मचा दिया। यह देख युवक भागने लगे। आसपास के लोगों ने दौड़कर एक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर थाने ले गए। इंस्पेक्टर खुल्दाबाद के मुताबिक, मामले में वीरेंद्र प्रजापति निवासी राजरूपपुर को गिरफ्तार किया गया है। मुहल्ले के लोगों ने उसका मोबाइल छीन वीडियो डिलीट कर दिया। दूसरे आरोपी का पता लगाया जा रहा है।