31 को आएंगे नंदी, स्वागत की तैयारियां
जासं, इलाहाबाद : प्रदेश के स्टांप शुल्क और नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी शपथ ग्रहण के बाद 31 म
जासं, इलाहाबाद : प्रदेश के स्टांप शुल्क और नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी शपथ ग्रहण के बाद 31 मार्च को पहली बार शहर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
शहर दक्षिण विधानसभा सीट पर भारी मतों से विजय पाने के बाद नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' को प्रदेश सरकार ने कैबिनेट में शामिल किया है। इलाहाबाद से कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह और उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य तो इलाहाबाद आ चुके हैं, लेकिन नंदी अभी तक नहीं आए हैं। उनकी पत्नी मेयर अभिलाषा गुप्ता ने बताया कि 31 मार्च को नंदी का आना निश्चित हुआ है। हालांकि अभी आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है। उन्होंने कहा कि उनकी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं में बेहद जोश है और वे बेसब्री से उनके आने का इंतजार कर रहे हैं।