Move to Jagran APP

टेंपो स्टैंड का ठेका नहीं कर पा रहा निगम

जासं, इलाहाबाद : शहर के टेंपो टैक्सी स्टैंड से हर महीने लाखों रुपये की वसूली है। लेकिन यह वसूली न

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Mar 2017 09:12 PM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 09:12 PM (IST)
टेंपो स्टैंड का ठेका नहीं कर पा रहा निगम
टेंपो स्टैंड का ठेका नहीं कर पा रहा निगम

जासं, इलाहाबाद : शहर के टेंपो टैक्सी स्टैंड से हर महीने लाखों रुपये की वसूली है। लेकिन यह वसूली निगम नहीं बल्कि कुछ और लोग कर रहे हैं। यह वसूली निगम के खाते में आए इसके लिए अब ठेके की प्रक्रिया शुरू की गई है। लेकिन ट्रैफिक पुलिस से एनओसी मिलने में देरी होने से ठेका नहीं हो पा रहा है।

loksabha election banner

शहर भर में दर्जनभर से अधिक टेंपो स्टैंड हैं। इन स्टैंड पर सवारी गाड़ियों में यात्री बैठाने वाले हर टेंपो से 30 से 40 रुपये रोजाना वसूले जाते हैं। शहर भर में पांच हजार से अधिक टेंपो चलते हैं तो रोजाना एक लाख रुपये से अधिक वसूली होती है। यह वसूली निगम के खाते में नहीं जाती है। जबकि शहरी क्षेत्र में टेंपो, टैक्सी या साइकिल स्टैंड चलाने की जिम्मेदारी नगर निगम की होती है। तंगहाली के बावजूद निगम ने कई साल से टेंपो स्टैंड के ठेके नहीं किए। अब अफसरों का ध्यान इस ओर गया तो टेंपो स्टैंड के ठेके की प्रक्रिया शुरू की गई है। अफसरों ने बताया कि इनका ठेका हुआ तो हर महीने 30 से 50 लाख का राजस्व आएगा।

ठेके के लिए चिह्नित छह स्टैंड

पहले चरण में छह टेंपो स्टैंड को ठेका करने के लिए चुना गया है। इसमें कचेहरी रोड पेट्रोल पंप के निकट, हनुमान मंदिर के पास कमला नेहरू रोड सिविल लाइंस, सीएवी इंटर कालेज के सामने, अलोपीबाग चुंगी ओवरब्रिज के नीचे, रामबाग स्टेशन के पास और खुशरो बाग गेट से पानी टंकी ओवरब्रिज तक है। इन स्थानों पर सत्र 2017-18 के लिए ठेका किया जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस की एनओसी का इंतजार

संयुक्त नगर आयुक्त सुमित कुमार ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस से एनओसी मिल जाए तो ठेका कर दिया जाएगा। क्योंकि ठेका करने से शहर का यातायात बाधित न हो इसलिए एनओसी ली जा रही है। ट्रैफिक पुलिस को टेंपो स्टैंड की सूची भेजी गई है। एसपी ट्रैफिक निहारिका शर्मा ने बताया कि टेंपो स्टैंड का निरीक्षण का चल रहा है। अधिकतर निरीक्षण हो चुका है और जल्द ही एनओसी जारी कर दी जाएगी। बताया कि निगम को पहले भी कुछ स्टैंड की सूची दी गई, उसका निगम ने अब तक ठेका नहीं किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.