भाषाई-सास्कृतिक विविधता को बढ़ावा देने की जरूरत : प्रो. राजीव
जासं, इलाहाबाद : मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय
जासं, इलाहाबाद : मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया। प्रयुक्त यात्रिकी विभाग का यह कार्यक्रम संस्थान के सेमिनार हाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में '¨हदी एवं भाषाई विविधता' पर चर्चा की गई।
उद्घाटन संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि विश्व में भाषाई एवं सास्कृतिक विविधता को बढ़ावा दिए जाने की आवश्यकता है। मातृभाषा अभिव्यक्ति का सबसे सरल माध्यम है। मुख्य अतिथि नई दिल्ली के शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के सचिव अतुल कोठारी ने मातृभाषा के महत्व को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा भाषा की सत्ता उसके प्रयोग से बनती है। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली के प्रो. एचआर मिश्र ने मातृभाषा के महत्व की चर्चा की। कार्यक्रम में डा. एसजी पवार, प्रो. बी मुरारी, प्रदीप तिवारी, समित विश्वास, शिवांगी तिवारी, आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. आर.पी. तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
....
मातृभाषा के संरक्षण पर चर्चा
इलाहाबाद : अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के ¨हदी विभाग में मंगलवार को विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। 'मातृभाषा के विकास और संरक्षण की चुनौतिया' शीर्षक कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विभागाध्यक्ष अध्यक्ष प्रो. मुश्ताक अली ने की। डॉ. लालसा यादव व प्रो. भूरेलाल ने विषय पर विमर्श किया। संचालन विभाग के वरिष्ठ शिक्षक सूर्यनारायण ने किया। धन्यवाद विभागाध्यक्ष प्रो. मीरा दीक्षित ने किया।