स्मार्ट सिटी की खामियां सुधारने को लखनऊ में मंथन
जासं, इलाहाबाद : स्मार्ट सिटी के तीसरे चरण में शामिल होने के लिए नगर निगम इस बार कोई कोर कसर नहीं छो
जासं, इलाहाबाद : स्मार्ट सिटी के तीसरे चरण में शामिल होने के लिए नगर निगम इस बार कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। पिछली गलतियों को सुधारते हुए नए सिरे से प्लान बनाने के लिए शनिवार को प्रदेश भर के नगर निगमों के अफसर लखनऊ में मंथन करेंगे। उसके बाद नया प्लान तैयार किया जाएगा।
स्मार्ट सिटी के दो चरणों में अब तक प्रदेश के चार शहरों को चुना जा चुका है। तीसरे चरण की सूची में शामिल होने के लिए इलाहाबाद समेत कई शहर दौड़ में हैं। इन शहरों के नगर आयुक्तों और प्रदेश के कई अधिकारियों की बैठक शनिवार को लखनऊ में होगी। नगर आयुक्त शेषमणि पांडेय ने बताया कि पुरानी गलतियों को सुधारने के लिए मंथन होगा। जिन गलतियों से पिछली रेस से हट गए थे। उसे इस बार नहीं दोहराया जाएगा और नए सिरे से प्लान बनाया जाएगा। बैठक में कंसल्टेंट एजेंसी के भी मैनेजर रहेंगे। वह भी अपने सुझाव देंगे और उस पर अमल किया जाएगा। दूसरी ओर स्मार्ट सिटी के लिए शहरवासियों से सुझाव लेने का सिलसिला जारी है। अब तक तीन सौ से अधिक शहरी नगर निगम की वेबसाइट 'इलाहाबाद एमसी डाट जीओवी डाट इन' पर अपने सुझाव दे दिए हैं।