Move to Jagran APP

कोहरे ने थामी ट्रेनों की चाल

जासं, इलाहाबाद : पिछले हफ्ते से उत्तर भारत में कोहरे का कहर जारी है। इससे ट्रेनों की चाल पर भारी

By Edited By: Published: Mon, 05 Dec 2016 10:42 PM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2016 10:42 PM (IST)
कोहरे ने थामी ट्रेनों की चाल

जासं, इलाहाबाद : पिछले हफ्ते से उत्तर भारत में कोहरे का कहर जारी है। इससे ट्रेनों की चाल पर भारी असर पड़ा है। सुबह की ट्रेनें शाम को आ रही हैं। वहीं लंबी दूरी की ट्रेनें एक दिन बाद आ रही है। कोहरे को देखते हुए तीन ट्रेनों को रद कर दिया गया है। ट्रेनों के लेट होने और रद होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

loksabha election banner

रविवार की रात में जहां मौसम थोड़ा साफ रहा, वहीं आधी रात को एक बार फिर चारों तरफ घना कोहरा छा गया। इसका सबसे ज्यादा असर ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ा। हवा से बातें करने वाली दिल्ली-हावड़ा रूट की सुपरफास्ट ट्रेनें कछुआ चाल चली। जिसकी वजह से सुबह की ट्रेन रात में व रात की ट्रेन अगले दिन स्टेशन पहुंच रही है। 14512 नौचंदी एक्सप्रेस दोपहर करीब दो बजे इलाहाबाद पहुंची। इसे दो घंटे देरी से 07:40 बजे रवाना किया गया। 14164 संगम एक्सप्रेस शाम चार बजे इलाहाबाद पहुंची तो इसे करीब छह घंटे देरी से 23:45 पर मेरठ के लिए रवाना किया गया। कई राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन भी लेट चल रही है। प्रयागराज एक्सप्रेस भी दोपहर 2:45 पर इलाहाबाद पहुंची। पिछले कई दिन तरह सोमवार को भी देरी से रात 11 बजे रवाना किया गया। सुबह आने वाली कानपुर इंटर सिटी एक्सप्रेस शाम को पांच बजे आई तो इसे देर रात 12:35 बजे कानपुर के लिए रवाना किया गया।

तीन ट्रेनें रद

देरी से चलने के कारण डिब्रूगढ़ से दिल्ली को जाने वाली ब्रह्मापुत्र मेल, गया से नई दिल्ली महाबोधी एक्सप्रेस, रीवां से आनंद विहार रीवांचल एक्सप्रेस एक्सप्रेस रद रही।

अन्य ट्रेनों में विलंब की स्थिति

12988- सियालदह सुपरफास्ट एक्सप्रेस- 8 घंटा

12818- आनंद विहार हटिया एक्सप्रेस- 29 घंटा

12324- आनंद विहार हावड़ा वीकली एक्सप्रेस- 17.40 घंटा

12305- कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस- 7.20 घंटा

24369- त्रिवेणी एक्सप्रेस- 8 घंटा

11107- बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस- 3.30 घंटा

12308- जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस- 20.30 घंटा

13007- तूफान एक्सप्रेस- 5.30 घंटा

12559-शिवगंगा एक्सप्रेस- 12.45 घंटा

22409- गया-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस-10 घंटा

12250- आनंद विहार हावड़ा युवा एक्सप्रेस- 9 घंटा

12302- कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस- 12 घंटा

15483- महानंदा एक्सप्रेस- 3 घंटा

12582- नई दिल्ली-मंडुवाडीह एक्सप्रेस- 28 घंटा

12505- नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस- 2.30 घंटा

12398- नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस- 16.30 घंटा

12560- नई दिल्ली-मंडुवाडीह शिवगंगा एक्सप्रेस- 9 घंटा

12304- पूर्वा एक्सप्रेस-35.30 घंटा

22427- भृगु एक्सप्रेस- 9 घंटा

02396- आनंद विहार-देहरादून स्पेशल- 6 घंटा

12402- मगध एक्सप्रेस- 8 घंटा

12561- स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस- 10 घंटा

12401- मगध एक्सप्रेस- 13 घंटा

14164- संगम एक्सप्रेस- 5.30 घंटा

14512- नौचंदी एक्सप्रेस- 4 घंटा

12415- प्रयागराज एक्सप्रेस- 7 घंटा

12427- आनंद विहार रीवां एक्सप्रेस- 20 घंटा

13008- तूफान एक्सप्रेस- 19 घंटा

12562- स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस- 12 घंटा

12404- जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस- 9 घंटा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.