Move to Jagran APP

वसूली अभियान के विरोध में उतरे लोग

जासं, इलाहाबाद : नोटबंदी की गूंज हर जगह है। शुक्रवार को बिजली विभाग के वसूली अभियान में एक हजार की न

By Edited By: Published: Fri, 02 Dec 2016 09:10 PM (IST)Updated: Fri, 02 Dec 2016 09:10 PM (IST)

जासं, इलाहाबाद : नोटबंदी की गूंज हर जगह है। शुक्रवार को बिजली विभाग के वसूली अभियान में एक हजार की नोट हंगामे का कारण बनी। कटरा में चले अभियान के दौरान लोग विरोध में उतर आए और एक हजार का नोट जमा करने के लिए दबाव बनाने लगे। काफी देर तक हंगामा चला। बाद में अधिकारियों के समझाने के बाद लोगों ने चेक से बिल जमा किए। शुक्रवार को शहर के विभिन्न मुहल्लों में सुबह दस से रात आठ बजे बकाएदारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

loksabha election banner

बड़े बकाएदारों के खिलाफ बिजली विभाग ने विशेष अभियान छेड़ रखा है। इसी क्रम में शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता रत्‍‌नेश कुमार, अधिशासी अभियंता एके सक्सेना के नेतृत्व में कटरा में अभियान चलाया जा रहा था। शाम पांच बजे अचानक लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोग अभियान के विरोध में उतर आए। उनका कहना था कि एक हजार के नोट भी लिए जाएं जबकि अधिकारी पांच सौ की नोट ले रहे थे। उनका कहना था कि सरकारी आदेश पांच सौ के नोट ही लेने का है तो वे एक हजार की नोट कैसे ले सकते हैं। काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से चेक से पेमेंट करने को कहा तब जाकर वे शांत हुए। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि कटरा में लोगों ने चेक के माध्यम से दस लाख रुपये जमा किए। इसके अलावा पांच सौ के नोट जमा किए गए। अभियान के दौरान 47 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। बताया कि अभियान पूरे शहर में चला। म्योहाल उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्रों में 52 कनेक्शन विच्छेद किए गए। वहां से 28 लाख की वसूली हुई। बमरौली में 34 कनेक्शन कटे और 27 लाख की वसूली हुई। इसके अलावा सिविल लाइंस में सात व बेली उपकेंद्र द्वारा चार उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

-------

एक मुश्त समाधान योजना लागू

इलाहाबाद : उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने एक मुश्त समाधान योजना एक बार फिर लागू कर दी है। शुक्रवार से शुरू होकर यह योजना 31 दिसंबर तक चलेगी। ग्रामीण इसका लाभ उठा सकते हैं। इसमें उनसे सर चार्ज नहीं लिया जाएगा। योजना के तहत बिलों का निस्तारण प्रथम आओ, प्रथम पाओ के आधार पर किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.