मेले में बच्चों ने की खूब मौज मस्ती
इलाहाबाद : द मदर्स प्राइड स्कूल में बाल मेला लगाया गया। बच्चों ने खूब मौज मस्ती की। चाकलेट व्हील, लक
इलाहाबाद : द मदर्स प्राइड स्कूल में बाल मेला लगाया गया। बच्चों ने खूब मौज मस्ती की। चाकलेट व्हील, लक्ष्मी पोटली समेत कई रोचक खेलों में हिस्सा लिया।
मेले में ऑन द स्पॉट प्रतियोगिता में बच्चों के साथ ही अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रधानाचार्या प्रिया मेहरोत्रा ने कहा कि छोटी -छोटी चीजें जीवन में उत्साह और उमंग भर देती हैं।
प्रतियोगिता से निखरती प्रतिभा
इलाहाबाद : श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल में सर्वहित फाउंडेशन मेरठ के तत्वावधान में चित्रकला समेत कई प्रतियोगिताएं हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विश्व ज्योति सहाय ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने विद्यालय में पौध रोपण किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक भगवान पांडेय, प्रधानाचार्या रविंदर बिरदी, एक्टिविटी इंचार्ज प्रतिमा शुक्ला, प्रकृति, विशालाक्षी आदि मौजूद रही।
सांस्कृतिक प्रतियोगिता 26 को
इलाहाबाद : सेंट जोसेफ कालेज में
दो दिवसीय जोस्फेस्ट 2016 सांस्कृतिक प्रतियोगिता 26 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। प्रतियोगिता में न्यायाधीश सुनीत कुमार भाग लेंगे। यह जानकारी प्रधानाचार्य राल्फी डिसूजा ने दी है।
बीएसए से बताई शिक्षकों की समस्या
इलाहाबाद : उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बीएसए से मुलाकात कर शिक्षकों की समस्याएं बताई। बीएसए ने प्रमुखता से समस्याएं हल कराने का आवश्वासन दिया।
इस मौके पर अध्यक्ष विनोद पांडेय, राजेश सिंह पटेल, रुद्र प्रताप सिंह यादव, दिलीप सिंह, सीमा भारती, शोभा विश्वकर्मा, अभिनव प्रताप सिंह, प्रकाश मौर्य आदि मौजूद रहे।