सपा जिलाध्यक्ष से मिले सफाईकर्मी, सौंपा ज्ञापन
जासं, इलाहाबाद : उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को स
जासं, इलाहाबाद : उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव से मिला। कर्मचारियों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन उन्हें सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। मांगों को लेकर कर्मचारी शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिलेंगे।
कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर पदोन्नति दी जाए। प्रधान के नियंत्रण में रखा जाए, पर उनके हस्ताक्षर पेरोल पर न हों। इसके अलावा अंतरजनपदीय स्थानांतरण आदेश निर्गत किया जाए। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भांति पंचायती राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मियों को 1900 सौ ग्रेड पे दिया जाए। जिला मंत्री खालिद हमीद ने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी जातीं तो फिर वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इतना ही नहीं तीन नवंबर को वे लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री का घेराव भी करेंगे। इस मौके पर देवराज यादव, रामदरश यादव, श्याम कृष्ण पाल, शिव प्रकाश यादव, अरविंद, नरेश कुमार, शिवराम, राम लखन निराला आदि मौजूद रहे।
-----
जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
इलाहाबाद : भारतीय किसान दलित मजदूर विकास मंच ने गुरुवार जिलाधिकारी को नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। मंच के पदाधिकारियों की मानें तो उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। इसको देखते हुए पांच नवंबर को लखनऊ में आमरण अनशन किया जाएगा। इस मौके पर शमीम अहमद, कुलदीप पटेल, उर्मिला, मो. हाशिम, मो. सुहेल, वंदना निशी, इकबाल हुसैन, राजू विश्वकर्मा, मिथिलेश कुमार, अमृतलाल भारतीया आदि मौजूद रहे।