Move to Jagran APP

बैनर लगाने को लेकर सपाई व कांग्रेसी भिड़े

जासं, इलाहाबाद : सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेसियों द्वारा लगाए

By Edited By: Published: Tue, 30 Aug 2016 06:32 PM (IST)Updated: Tue, 30 Aug 2016 06:32 PM (IST)
बैनर लगाने को लेकर सपाई व कांग्रेसी भिड़े

जासं, इलाहाबाद : सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेसियों द्वारा लगाए गए विवादित बैनर को सपाइयों ने फाड़ दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर नोकझोक हुई। नौबत हाथापाई तक जा पहुंची। हालांकि मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामला संभाल लिया।

loksabha election banner

शहर कांग्रेस के महासचिव अभिन्न वाष्र्णेय व इरशाद उल्ला आदि ने सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर एक बैनर लगाया जिसका शीर्षक था मैं हूं उत्तर प्रदेश। इसमें पूर्व मुख्यमंत्रियों की फोटो लगाकर उनके बारे में टिप्पणी की गई थी। वर्तमान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी इसमें निशाना बनाया गया है। कांग्रेसियों ने लिखा है कि उनके शासनकाल में महिलाओं पर शोषण बढ़ा है। अन्य आपराधिक मामलों में भी वृद्धि हुई है। इस बात की जैसे ही जानकारी सपाइयों को हुई, वे वहां पहुंच गए और बैनर को फाड़ डाला। इस बात को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। पहले जुबानी नोकझोंक हुई फिर मामला हाथापाई पर उतर आया। इसको लेकर चौराहे पर अफरातफरी मच गई। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को अलग कराया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.