करियर सलाह
मेरी अंग्रेजी बहुत कमजोर है, इसे धाराप्रवाह में बोलने का तरीका बताएं। कंचन पाण्डेय। अंग्रेजी सी
मेरी अंग्रेजी बहुत कमजोर है, इसे धाराप्रवाह में बोलने का तरीका बताएं।
कंचन पाण्डेय।
अंग्रेजी सीखना मुश्किल हो सकता है लेकिन नामुमकिन नहीं है। कुछ भी सीखने के लिए आपको ही कमर कसनी होगी। आप हमेशा अपने साथ डिक्शनरी और एक नोटबुक रखें। जब भी कोई नया शब्द सुनें उसे नोटबुक में नोट कर लें और डिक्शनरी में उसका मतलब खोजें। रोज अंग्रेजी अख़बार का कुछ भाग पढ़ें।
इकबाल अमीर, अंग्रेजी भाषा प्रशिक्षक।
मेरी रुचि पत्रकारिता से जुड़े कार्यो में है। इसमें करियर कैसे बनाया जा सकता है।
सौम्या प्रकाश।
पत्रकारिता में करियर बनाने के लिए किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास होना जरूरी है। 12वीं के बाद आप चाहें तो डिप्लोमा, सर्टिफिकेट या डिग्री कोर्स कर सकते हैं। ग्रेजुएशन के बाद पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, डिप्लोमा इन पब्लिक रिलेशन कर सकते हैं। देश के प्रमुख विवि में इसकी पढ़ाई रेगुलर एवं ओपेन विवि के माध्यम से होती है।
अशोक चतुर्वेदी, अध्यक्ष प्रेसक्लब इलाहाबाद।