छठ मइया से मांगी पुत्र की दीर्घायु
फोटो जासं, इलाहाबाद : त्याग-तपस्या का प्रतीक पर्व ललही छठ श्रद्धा से मनाया गया। पुत्रवती महिलाओं न
फोटो
जासं, इलाहाबाद : त्याग-तपस्या का प्रतीक पर्व ललही छठ श्रद्धा से मनाया गया। पुत्रवती महिलाओं ने बेटे की दीर्घायु को व्रत रखा। छठ मइया का विधिवत पूजन-अर्चन कर पुत्र की हर भव-बाधा दूर करने की कामना की। ललही छठ के चलते घरों में सुबह से पूजन की तैयारी शुरू हो गई। मंगलवार की सुबह स्नान के उपरांत व्रती महिलाओं ने छठ मइया के प्रतीक स्वरूप सप्तऋषि कुश को गाड़कर उसके चारों ओर जल भरा। फिर चावल व हल्दी को पीसकर हल, मटकी में देवली, छिवली को एक साथ रखा। साथ ही चीनी का गुढ़ा, पान-सुपाड़ी में छह प्रकार का अनाज रखकर पूजन किया।
मंत्रोच्चार के बीच पूजन करने के बाद कुश के जल से पुत्र का मुंह धुलकर आशीष लिया। मान्यता है कि पुत्रवती महिलाएं ललही छठ का व्रत रखकर पुत्र की सलामती की कामना करती हैं। इस व्रत से पूजन करने से छठ मइया प्रसन्न होकर हर मनोकामना पूर्ण करती हैं। व्रती महिलाएं इसमें खेत में पैदा अनाज का सेवन नहीं करतीं। वह केला, फसई चावल व दूध का सेवन करके भजन-कीर्तन में समय व्यतीत करती हैं।