सम्मानित हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिगुलिया
जासं, इलाहाबाद : अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बिगुल बजाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवत प्रसाद भार
जासं, इलाहाबाद : अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बिगुल बजाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवत प्रसाद भारतीय 'बिगुलिया' सम्मानित किए गए। इंटैक इलाहाबाद चैप्टर ने आजाद पार्क में कार्यक्रम का आयोजन कर देश व समाजहित में बिगुलिया द्वारा दिए गए अमूल्य योगदान के लिए उनको सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक प्रज्ञा मेहरोत्रा ने कहा कि हमारा मकसद भारतीय विरासतों के संरक्षित करने के साथ ऐसे लोगों को याद करना है जिनका राष्ट्र हित में विशेष योगदान रहा है। इसके तहत हमारा मिशन लगातार आगे बढ़ रहा है। सह संयोजक अनुपम परिहार ने कहा कि बिगुलिया ने महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार बल्लभ भाई पटेल जैसे क्रांतिकारियों के साथ काम किया है। उन्हें सम्मानित कर हर शख्स गौरवांवित है। यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी। इस दौरान डॉ. वीके घोष, सुधांशु अग्रवाल मौजूद थे।