युवती को गोली मारने वाला कानपुर भागा
जासं, इलाहाबाद : भाई सैफी के झगड़े में बहन अजरा को गोली मारने का आरोपी रमजान कानपुर भाग गया है। कबाड़
By Edited By: Published: Tue, 26 Jul 2016 01:05 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jul 2016 01:05 AM (IST)
जासं, इलाहाबाद : भाई सैफी के झगड़े में बहन अजरा को गोली मारने का आरोपी रमजान कानपुर भाग गया है। कबाड़ का काम करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए अतरसुइया थाने की एक पुलिस टीम कानपुर रवाना हो गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती अजरा की हालत में मामूली सुधार हुआ है। अतरसुइया थाना क्षेत्र के अटाला मुहल्ले में रविवार रात रमजान ने शहजादे के घर में घुसकर फाय¨रग की थी। इसमें सैफी बच गया, लेकिन उसकी बहन जख्मी हो गई। एसओ अतरसुइया बृजेश यादव का कहना है कि आरोपी कानपुर भाग गया है, जिसे पकड़ने के लिए टीम रवाना की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें