निजी कर्मी ने गोली मारकर की आत्महत्या
जासं,इलाहाबाद : होलागढ़ थाना क्षेत्र के अकोढ़ी में भी एक अधेड़ ने शनिवार को खुद बंदूक से खुद को गोली
जासं,इलाहाबाद : होलागढ़ थाना क्षेत्र के अकोढ़ी में भी एक अधेड़ ने शनिवार को खुद बंदूक से खुद को गोली मार ली। पेट में गोली लगने से अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। वह प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। घटना से घर में हाहाकार मचा हुआ है।
अकोढ़ी निवासी धर्मनारायण पांडेय (45) प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। शनिवार शाम को उनकी परिजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पत्नी विमला देवी ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने में ही बड़बड़ाते रहे। इसके बाद वह शाम करीब सात बजे अपने कमरे में पहुंचे और खुद को एकनाली बंदूक से गोली मार ली। पेट में गोली लगने से उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया। फाय¨रग की आवाज सुन घर में हड़कंप मच गया। परिवार के सभी सदस्य कमरे में पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। सूचना पुलिस को दी गई। होलागढ़ थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।