Move to Jagran APP

कमजोर पुरवा से रुका मानूसन, बढ़ा इंतजार

जासं, इलाहाबाद : इस बार मानसून रूठा हुआ है। कई बार पुरवा हवा चली, मगर कमजोर रफ्तार और पश्चिमी हवा के

By Edited By: Published: Thu, 30 Jun 2016 01:00 AM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2016 01:00 AM (IST)
कमजोर पुरवा से रुका मानूसन, बढ़ा इंतजार

जासं, इलाहाबाद : इस बार मानसून रूठा हुआ है। कई बार पुरवा हवा चली, मगर कमजोर रफ्तार और पश्चिमी हवा के तेज वेग के कारण मानसून आते-आते थम गया। मौसम वैज्ञानिक की मानें तो जून में ही यहां बारिश होनी थी लेकिन अब दो जुलाई तक बरसात होने का अनुमान है।

loksabha election banner

दो दिन पहले जब दोपहर में पुरवा हवा चली तो ऐसा लग रहा था कि अब लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल जाएगी। मगर ऐसा नहीं हुआ। कमजोर हवा के कारण मानसून इलाहाबाद तक पहुंच ही नहीं पाया। बुधवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा। हालांकि हवा में थोड़ी नरमी रही। दिन का अधिकतम पारा 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। और न्यूतनम पारा 30.1 डिग्री रहा। लोगों को दिन में गर्मी का इतना अहसास नहीं हुआ लेकिन रात में उमस के कारण लोगों की राहत करवट बदलते ही बीती। मौसम वैज्ञानिक एसएस ओझा का कहना है कि पूर्व से जो हवाएं चल रही हैं, उनकी रफ्तार कम है। अभी जो हवाएं चल रहीं हैं उनकी रफ्तार 15-20 किलो मीटर प्रति घंटा है। जब तक यह 35-40 किलो मीटर प्रति घंटे के रफ्तार से नहीं चलेंगी तब तक मानसून नहीं आएगा। वेग कम होने के कारण बारिश वाले बादल यहां तक पहुंच नहीं पा रहे हैं। अगले दो दिनों में यहां अच्छी बारिश होने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.