तालाबों पर गूंजा 'जल ही जीवन' का नारा
जासं, इलाहाबाद : जल ही जीवन है। यह बात तो हम सभी जानते हैं, पर इसके संरक्षण को लेकर ऐसी पहल पहली बार
जासं, इलाहाबाद : जल ही जीवन है। यह बात तो हम सभी जानते हैं, पर इसके संरक्षण को लेकर ऐसी पहल पहली बार हुई है। जागरण ने तालाबों को बचाने की जो जिद ठानी है, वह अपने आप में एक मिसाल है। यह विचार उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के अध्यक्ष उज्ज्वल रमण सिंह ने व्यक्त किए। वह बुधवार को मांडा के कुशलपुर में तीन तालाबों (चिलबिला का रजई तालाब, ऊंचडीह के कुशलपुर का छोटका व बड़का तालाब और कुरहरा का तलिया तालाब) के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि जागरण ने हमारी आंखें खोल दी हैं। यह जागरण के अभियान का ही असर है कि अब गांव गांव तालाब खिलखिला रहे हैं। कह रहे हैं कि हम फिर से जिंदा हो गए हैं। जागरण के 'तलाश तालाबों की' अभियान की सराहना करते हुए उन्होंने कहाकि मुहिम ने लोगों को जगा दिया है। तालाबों को संवारने के लिए लोग खुद आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि तालाबों को बचाने के लिए उनसे जो बन पड़ेगा करेंगे। कहाकि जागरण के इस अभियान को अब आंदोलन बनाना होगा। बोले कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी जल संरक्षण को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने तालाबों के सुंदरीकरण की बात भी कही। कहाकि जागरण के प्रयास में हर व्यक्ति को योगदान देना होगा। इस मौके पर उन्होंने तालाबों को जीवंत करने के लिए स्थापित जलस्रोत का लोकार्पण भी किया।
जागरण इलाहाबाद के संपादकीय प्रभारी जगदीश जोशी ने कहा कि पानी हमारे लिए अनमोल है। इसके लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। जागरण ने जो अभियान चलाया है, सबको इससे जुड़ना चाहिए। कहा कि तालाब हमें जीवन देते हैं तो हमें भी तो उनके लिए कुछ करना पड़ेगा। उन्होंने ग्रामीणों को जल संरक्षण की महत्ता बताई और तालाबों को बचाने की अपील की। बीडीओ मांडा तेजभान सिंह ने कहा कि जागरण अभियान ने हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार किया है। अभियान से पहले तक जहां मांडा में 16 तालाब खोदे जा रहे थे वहीं अब 46 तालाबों की खोदाई की जा रही है।
अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राम नारायण मिश्र ने कहाकि जागरण लोगों को पानी संरक्षित करने को जागरूक कर रहा है, इससे बड़ी बात क्या हो सकती है। हमें जागरण के इस अभियान से जुड़कर तालाबों को बचाने में सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर उरुवा ब्लाक प्रमुख महेश राज यादव, मांडा के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संजय यादव, लल्लन सिंह, देवशंकर द्विवेदी, श्याम कृष्ण यादव, हीरामणि त्रिपाठी, वीर बहादुर सिंह, शिव कैलाश त्रिपाठी, ओंकार नाथ सिंह, डिप्टी रेंजर वीके तिवारी, अंसार अहमद, सुजीत केसरी, कृपाशंकर त्रिपाठी, बच्चा त्रिपाठी, शिव कुमार सिन्हा, दिलीप यादव, श्याम सूरत सिंह पटेल, विजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन हरि प्रसाद पांडेय ने किया।
---
बोले प्रधान
- तालाबों को लेकर ऐसी जागरूकता पहले कभी नजर नहीं आई। दैनिक जागरण ने सोते हुए लोगों को जगा दिया है।
विश्व शंकर त्रिपाठी, प्रधान कुशलपुर
-तालाब को बचाने की अखबार की यह मुहिम काबिलेतारीफ है। इसका असर जरूर दिखेगा। अभियान की जितनी प्रशंसा की जाए कम है।
नरेंद्र मिश्र, प्रधान कुरहरा
-जागरण को बहुत-बहुत धन्यवाद। तालाबों को बचाने की यह मुहिम सराहनीय है। इसका फायदा आने वाली पीढ़ी को मिलेगा।
गणेश प्रसाद सिंह, प्रधान चिलबिला
--------
फोटो
दुल्ही तालाब का होगा सुंदरीकरण
जासं, इलाहाबाद : कोरांव के दुल्ही तालाब को भी जागरण ने गोद ले रखा है। यह तालाब जलकुंभी से ढका हुआ था, पर जागरण ने प्रयास करके उसे फिर से जीवित कर दिया। अब इस तालाब का सुंदरीकरण किया जाएगा। यह कार्य कराएगा टाउन एरिया कोरांव। यह कहना था टाउन एरिया कोरांव के अधिशासी अभियंता नरेंद्र मोहन मिश्र का। बुधवार को दुल्ही तालाब के उद्घाटन मौके पर उन्होंने कहाकि कोई नहीं कहता था कि यह तालाब फिर से जीवित हो सकेगा, पर जागरण ने हार नहीं मानी। जागरण के साथ मिलकर टाउन एरिया के कर्मचारियों ने तालाब से जलकुंभी निकाल कर ही दम लिया। उन्होंने वादा किया कि अब इस तालाब का सुंदरीकरण टाउन एरिया द्वारा कराया जाएगा। तालाबों के समीप शौचालय का निर्माण कराने के साथ ही यहां सीढि़यां व सोलर लाइट आदि लगाई जाएंगी।
जागरण इलाहाबाद के संपादकीय प्रभारी जगदीश जोशी ने तालाब क्षेत्र के लोगों के उत्साह पर खुशी जताई और कहाकि तालाब को बचाने की जिम्मेदारी ग्रामीणों पर है। कहाकि तालाब संवर गया है तो फिर इसमें गंदगी आदि ने फेंकी जाए। इस मौके पर कवि राम अवध मिश्र ने कविता के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण की महत्ता बताई। कार्यक्रम में भगवान प्रसाद तिवारी, राजेंद्र सिंह, राकेश मित्र, रामचंद्र तिवारी, शिवशंकर सिंह, भारत लाल केसरी, शंकर लाल केसरी, राम बली द्विवेदी, हरिशंकर सिंह, शिवशंकर सिंह, गायत्री प्रसाद तिवारी अािद मौजूद रहे। संचालन भगवती प्रसाद पांडेय ने किया।