मामा के घर आए युवक को मारी गोल
जासं, इलाहाबाद : अपने मामा के घर नीमसराय आए रत्नेश कुमार (18) को बुधवार सुबह गोली मार दी गई। उसे स
जासं, इलाहाबाद : अपने मामा के घर नीमसराय आए रत्नेश कुमार (18) को बुधवार सुबह गोली मार दी गई। उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली मारने के आरोपी हसीम उर्फ नाटे को धूमनगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कौशाम्बी के पूरामुफ्ती कस्बे में रहने वाले रमेश चंद्र का बेटा रत्नेश बाइक बनाने का काम करता है। उसके मामा का घर धूमनगंज के नीमसराय मुहल्ले में है। कुछ दिन पहले वह आया था। बुधवार अलसुबह जब रत्नेश लघुशंका के लिए घर से बाहर निकला तभी उसे किसी ने गोली मार दी। फाय¨रग की आवाज सुन मुहल्ले में खलबली मच गई। खबर पाकर धूमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल भिजवाया। घटना की जानकारी मिलने पर मां हीरावती अस्पताल पहुंची। इसके बाद धूमनगंज थाने में नीमसराय निवासी हसीम उर्फ नाटे उर्फ मकसूद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर धूमनगंज केके यादव का कहना है कि कुछ दिन पहले हसीम का झगड़ा रत्नेश के दोस्तों से हुआ था। तब रत्नेश ने हसीम को कुछ कहा था। इसी रंजिश में उसने गोली मारी है। हालांकि उनका यह भी कहना है कि गिरफ्तार आरोपी खुद पर लगे आरोप को गलत बता रहा है। उसका कहना है कि रत्नेश तमंचा रखता था और उसी से चली गोली कमर के नीचे लगी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।