एकमुश्त प्रीमियम को जीवन शिखर बेहतर विकल्प
जासं, इलाहाबाद : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआइसी) के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने कहा कि जो ग्र
जासं, इलाहाबाद : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआइसी) के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने कहा कि जो ग्राहक एकमुश्त प्रीमियम का भुगतान करके एलआइसी का लाभ लेना चाहते हैं, उनके लिए जीवन शिखर योजना बेहतर विकल्प है। इस योजना का लाभ केवल पांच दिन तक और मिल सकता है।
बुधवार को सिविल लाइंस स्थित एलआइसी कार्यालय में प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि अपनी आकर्षक विशेषताओं के कारण जीवन शिखर योजना बहुत लोकप्रिय हो रही है। मगर इसका लाभ केवल नौ मई तक लिया जा सकता है। उसके बाद यह योजना बंद हो जाएगी। उन्होंने बताया कि जीवन शिखर योजना में एक बार में ही प्रीमियम राशि जमा हो होती है। जमा राशि का दस गुना रिस्क कवर 15 साल तक रहता है। पॉलिसी पूरी होने पर जमा राशि आकर्षक लायल्टी एडिशन के साथ वापस होगी। जिसके ढाई गुना से तीन गुना तक होने की पूरी संभावना है। योजना में निवेश करते समय और पॉलिसी अवधि पूर्ण होने पर जमा धनराशि के निकासी के समय दोनों स्तर पर आयकर की छूट मिलती है। छह वर्ष से 45 वर्ष के लोग योजना का लाभ ले सकते हैं। छह वर्ष की आयु पर न्यूनतम निवेश 40,662 रुपये करना होता है। तीन माह बाद लोन व किसी भी समय राशि निकालने की सुविधा उपलब्ध है।