मनाया एआइबीईए का स्थापना दिवस
जासं, इलाहाबाद : एआइबीईए के 70वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को हुए कार्यक्रम में स्व. धनंज
जासं, इलाहाबाद : एआइबीईए के 70वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को हुए कार्यक्रम में स्व. धनंजय तिवारी के चित्र का अनावरण किया गया। सिविल लाइंस में पत्रिका मार्ग स्थित यूनियन भवन में बैंक कर्मचारियों ने स्थापना दिवस मनाया।
यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन के जिला महामंत्री शशिकांत श्रीवास्तव ने स्व. धनंजय तिवारी के योगदानों पर प्रकाश डाला। बताया कि आज के ही दिन दो साल पहले उनका निधन हो गया था। यूपीबीईयू के प्रांतीय अध्यक्ष पीएन तिवारी और मदन जी उपाध्याय ने धनंजय तिवारी के चित्र का अनावरण किया। मदन जी उपाध्याय ने धनंजय तिवारी स्मारक प्रोत्साहन के लिए पुरस्कार की घोषणा की। सभा को संयुक्त मंत्री एसपी दीक्षित, जेएन शुक्ला, जेएन मिश्रा, डीबी सिंह, एसपी शर्मा, अवधेश नारायण शुक्ला आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विभिन्न बैंक के कर्मचारी मौजूद रहे।