Move to Jagran APP

हत्याकांड की जांच को आई मुंबई पुलिस

जासं, इलाहाबाद : प्रतापगढ़ के एक युवक का कुछ दिन पहले मुंबई में कत्ल हो गया। शव की शिनाख्त होने के ब

By Edited By: Published: Sun, 07 Feb 2016 01:00 AM (IST)Updated: Sun, 07 Feb 2016 01:00 AM (IST)
हत्याकांड की जांच को आई मुंबई पुलिस

जासं, इलाहाबाद : प्रतापगढ़ के एक युवक का कुछ दिन पहले मुंबई में कत्ल हो गया। शव की शिनाख्त होने के बाद शनिवार को मुंबई पुलिस इलाहाबाद आ धमकी। मुंबई पुलिस इलाहाबाद के बाद प्रतापगढ़ में भी स्थानीय पुलिस से मामले में जानकारी ले रही है। हत्याकांड के मामले में स्पेशल टास्क फोर्स से भी जानकारी जुटाई गई है। हालांकि मुंबई पुलिस इसकी जांच बहुत ही गोपनीय ढंग से कर रही है।

loksabha election banner

मुंबई पुलिस के मुताबिक, प्रतापगढ़ के रानीगंज इलाके का रहने वाला राहुल नामक युवक मुंबई घूमने गया था। करीब छह दिन पहले 22 वर्षीय युवक राहुल की भिवंडी इलाके में ईट और पत्थरों से कूचकर हत्या कर दी गई थी। कातिलों ने चेहरा भी खराब कर दिया था। उसके जेब से एक विजिटिंग कार्ड मिला, जिससे जानकारी हुई। मुंबई में रहने वाले रिश्तेदारों ने शव की शिनाख्त की तो पुलिस जांच में जुट गई। हत्याकांड की तफ्तीश में यह भी पता चला कि संदिग्ध आरोपी इलाहाबाद और प्रतापगढ़ के आसपास के ही रहने वाले हैं। इसी की जांच के लिए शनिवार मुंबई पुलिस इलाहाबाद पहुंची।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.