छात्राओं के नृत्य ने मन मोहा
जासं, इलाहाबाद : गिरधारी सिंह जगपत सिंह सिंगरौर इंटर कालेज मकनपुर के वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों
जासं, इलाहाबाद : गिरधारी सिंह जगपत सिंह सिंगरौर इंटर कालेज मकनपुर के वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। इस मौके पर 12वीं की छात्राओं को जूनियर्स ने गिफ्ट देकर विदाई दी।
वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्या सुधा सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने सामूहिक रूप से सरस्वती वंदना प्रस्तुत की और गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि देश के विकास में छात्र-छात्राओं को पीछे नहीं रहना चाहिए। इस दौरान जूनियर्स ने 12वीं के विद्यार्थियों को गिफ्ट देकर विदाई दी। अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक श्रीपति सिंह ने की। इंद्रपाल साहू, अनिल तिवारी, सुनील, लाल सिंह, रमाकांत सिंह, सुधा शर्मा, आस्था सिंह आदि रहीं। संचालन प्रभाकर सिंह ने किया।