बैंड की धुन पर थिरके बच्चे
जासं, इलाहाबाद : सेंट मैरी कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों की डांस प्रस्तुति ने बड़ों को भी
By Edited By: Published: Sun, 29 Nov 2015 01:01 AM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2015 01:01 AM (IST)
जासं, इलाहाबाद : सेंट मैरी कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों की डांस प्रस्तुति ने बड़ों को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया। अभिभावकों ने तालियां बजाकर उनकी खूब हौसला अफजाई की।
वार्षिकोत्सव का उद्घाटन मंडलायुक्त राजन शुक्ला और सिस्टर रोशनी ने किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने पीटी व नृत्य नाटिका की प्रस्तुति की जिनमें उनकी प्रतिभा देखते ही बन रही थी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेलकूद भी आयोजित हुए, जिसमें बच्चों ने बडे़ उत्साह से भाग लिया। उनकी प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया। अभिभावकों में बच्चों की सेल्फी लेने की होड़ रही। तालियों की गड़गड़ाहट से परिसर गूंजता रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें