शिक्षा ही हर ताले की कुंजी
जासं, इलाहाबाद : हमीदिया गर्ल्स डिग्री कालेज में आयोजित कार्यशाला में छात्राएं मानव अधिकार से परिचि
जासं, इलाहाबाद : हमीदिया गर्ल्स डिग्री कालेज में आयोजित कार्यशाला में छात्राएं मानव अधिकार से परिचित हुई। बतौर मुख्य अतिथि इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति ए सत्यनारायण ने कहा कि जब तक हम दूसरों के अधिकार और सम्मान को बरकरार नहीं रखेंगे। लोग हमें भी सम्मान नहीं देंगे। अपने अधिकारों के प्रति सचेत होने की आवश्यकता है। शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जो मानव अधिकारों के प्रति हमें जागरूक करती है। अधिवक्ता डा. देश रतन चौधरी ने कहा कि अधिकारों की जानकारी होने पर कोई हमें मिस गाइड नहीं कर सकता है। पहले की अपेक्षा महिलाएं अपने अधिकार के प्रति अधिक सजग हुई हैं। शिक्षा एवं जन जागरूकता से ही यह क्रांति आई है। प्रबंधक तजीन एहसानउल्ला ने कहा कि अधिकारों की जानकारी होने पर हम अपने सपनों को साकार कर सकेंगे। प्राचार्या डा. रेहाना तारिक ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया। संचालन डा. सबीहा आजमी ने किया। आभार संयोजिका डा. युसुफा ने जताया।