संगम तीरे बिखरेगी हरियाली
जासं, इलाहाबाद : संगम किनारे हरियाली के लिए कैंट बोर्ड की ओर से पांच सौ पौधे लगाए जाएंगे। माघ मेला श
जासं, इलाहाबाद : संगम किनारे हरियाली के लिए कैंट बोर्ड की ओर से पांच सौ पौधे लगाए जाएंगे। माघ मेला शुरू होने से पहले पौधरोपण कर दिया जाएगा।
संगम किनारे लगने वाले मेले में हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं। सड़क किनारे लगे पेड़ों की छांव उन्हें सुखद एहसास दिलाती है। इसलिए कैंट बोर्ड यहां और पौधे लगाएगा। कैंट बोर्ड की सीईओ शालिनी पांडे ने बताया कि पौधरोपण का सिलसिला कई साल से चल रहा है। इस बार वहां करीब पांच सौ पौधे लगाए जाएंगे। पौधरोपण सड़कों के किनारे, हर्षवर्धन पार्क, कृष्णा उद्यान और सरस्वती घाट पर होगा। उन्होंने बताया कि इस बार कैंट क्षेत्र में पांच हजार पौधे लगाने का लक्ष्य था, जो पूरा किया जा रहा है। संगम क्षेत्र में कुछ पौधे लगा दिए गए हैं। माघ मेले तक पांच सौ पौधे लगा दिए जाएंगे।