पोस्टरों से दिया बेटी बचाओ का संदेश
जासं, इलाहाबाद : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शनिवार को नगर के छह स्कूलों में पोस्टर प्रतियोगि
By Edited By: Published: Sun, 29 Nov 2015 12:58 AM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2015 12:58 AM (IST)
जासं, इलाहाबाद : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शनिवार को नगर के छह स्कूलों में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें लिंगानुपात व बालिका शिक्षा जैसे मुद्दे शामिल किए गए।
प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कालेज, महिला सेवा सदन, जेटी गर्ल्स इंटर कालेज, सेंट ऐथोनी गर्ल्स इंटर कालेज, जगत तारन गर्ल्स डिग्री कालेज, महिला सेवा सदन डिग्री कालेज प्रतियोगिता हुई। अलकौसर सोसाइटी की अध्यक्ष नाजिया नफीस ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। संस्था की सदस्य संगीता सिंह, नीतू सिंह, विनीता सरोज, पूनम शर्मा, वंदना पांडेय, माधुरी शुक्ला, नूतन ने प्रतियोगिता कराने में सहयोग प्रदान किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें