मनाई वायुसेना की 83वीं वर्षगांठ
जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : मध्यवायु कमान मुख्यालय बमरौली में भारतीय वायु सेना की 83वीं वर्षगांठ धूम
जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : मध्यवायु कमान मुख्यालय बमरौली में भारतीय वायु सेना की 83वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान कई समारोह आयोजित किए गए।
वायुसेना दिवस के अवसर पर सुबह मध्यवायु कमान के युद्ध स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। एयर मार्शल केएस गिल ने बहादुर वायु योद्धाओं को श्रद्धाजलि अर्पित की। इसके बाद कमाडिंग-इन-चीफ ने सभी कार्मिकों को राष्ट्र की सेवा की शपथ दिलायी। एयर मार्शल गिल ने कहा कि भारतीय वायु सेना आधुनिकता के मार्ग पर अग्रसर है। उन्होंने वायु अन्तरिक्ष सुरक्षा पर विशेष खतरे और इसके खतरे को रेखांकित किया। इस अवसर पर भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, रक्षा राज्यमंत्री तथा वायुसेनाध्यक्ष का संदेश पढ़ा गया। वहीं वायु सैनिकों, असैनिक कर्मिकों तथा एनसी (ई) के साथ 'हाई टी' का आयोजन किया गया।