Move to Jagran APP

हड़ताल आज, दफ्तरों में नहीं होगा काम

जासं, इलाहाबाद: कर्मचारी संगठनों की बुधवार को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल की सफलता के लिए मंगलवार

By Edited By: Published: Wed, 02 Sep 2015 01:26 AM (IST)Updated: Wed, 02 Sep 2015 01:26 AM (IST)
हड़ताल आज, दफ्तरों में नहीं होगा काम

जासं, इलाहाबाद: कर्मचारी संगठनों की बुधवार को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल की सफलता के लिए मंगलवार को केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों के अलावा विभिन्न संगठनों ने बैठकें कर रणनीति बनाई। सभी ने हड़ताल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का निर्णय लिया। हड़ताल के कारण आज दफ्तरों में काम नहीं होंगे। वहीं, ट्रकों, टैंकरों के चक्के भी थम जाएंगे। परिवहन सेवाएं भी प्रभावित होने की उम्मीद है। इससे लोगों को मुश्किलें होना तय है।

loksabha election banner

राज्य कर्मचारी महासंघ और केंद्रीय कर्मचारी महासंघ की संयुक्त बैठक मंगलवार को शिक्षा निदेशालय गेट पर हुई। इसमें तय हुआ कि हड़ताल की निगरानी बाइक के जरिए भ्रमण कर की जाएगी। दोनों संगठनों ने हड़ताल में कर्मचारियों की शत-प्रतिशत भागेदारी की अपील की। अध्यक्षता केंद्रीय कर्मचारी महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष कृपा शंकर श्रीवास्तव और संचालन राज्य कर्मचारी महासंघ के संरक्षक योगेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान श्याम लाल तिवारी, नंदलाल, हरीश कनौजिया, राम विलास सिंह, एबी सिंह, हरिशंकर तिवारी, प्रदीप दत्ता आदि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ केंद्रीय समिति की ओर से विकास भवन के सरस केंद्र में सभा हुई। समिति के सदस्य विद्याशंकर बाजपेई ने कर्मचारियों से हड़ताल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। सभा की अध्यक्षता नरसिंह ने की। सभा में विनोद कुमार श्रीवास्तव, घनश्याम यादव, रामचंद्र यादव, कमल श्रीवास्तव, अरुण कुमार पांडेय आदि शामिल हुए। आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस की बैठक में महामंत्री रामसागर ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन से हड़ताल को और बल मिलेगा। चेतावनी दी, यदि जिला और पुलिस प्रशासन ने असहयोग किया तो परिणाम घातक होंगे। इसमें बिजली, बैंक, बीमा, जनरल इंश्योरेंस, इंडियन ऑयल कारपोरेशन, लोनिवि, श्रमिक यूनियन, जल निगम, सेतु निगम, राजकीय निर्माण निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारी शामिल रहे। इंटक के फूलचंद्र दूबे, एटक की अनुसिंह, सीटू के सौरभ बोस, एक्टू के डॉ. कमल ने हड़ताल की सफलता के लिए कर्मचारियों और संगठनों से अपील की। उत्तर प्रदेश राज्य संविदा कर्मचारी महासंघ ने शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क से विकास भवन तक जुलूस निकालने का निर्णय लिया। सिंचाई विभाग में भी सभा हुई। सीओसी के महामंत्री बजरंग बली गिरि ने कहा कि आयकर, पोस्टल, डिफेंस, सीपीडब्ल्यूडी, केंद्रीय जल आयोग, बॉटिनिकल सर्वे ऑफ इंडिया में तालाबंदी रहेगी। इलाहाबाद टेंपो-विक्रम टैक्सी वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री रमाकांत रावत के मुताबिक टेंपो-विक्रम टैक्सी के चालक भी सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। पेट्रोलियम क्षेत्र के संगठनों ने केंद्रीय ट्रेड यूनियन की हड़ताल का समर्थन किया है।

----------------

बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

हड़ताल की पूर्व संध्या पर यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले सिविल लाइंस स्थित इंडियन बैंक में प्रदर्शन हुआ। जिलामंत्री शशिकांत श्रीवास्तव ने हड़ताल को समय की मांग बताई और इसे सफल बनाने की मांग अधिकारियों-कर्मचारियों से की। इस दौरान शिवमूर्ति तिवारी, मदन जी उपाध्याय, एसपी दीक्षित, एसबी दूबे, एसबी राय आदि शामिल रहे। यूनियन बैंक स्टॉफ एसोसिएशन जिला इकाई के मंत्री दिनेश कुमार के मुताबिक बैंक में पूर्णकालिक हड़ताल रहेगी। उधर, एलआइसी के मंडल कार्यालय गेट पर मंगलवार को तैयारी सभा हुई। इलाहाबाद डिवीजन इंप्लाइज यूनियन के महासचिव अविनाश कुमार मिश्र ने कहा कि बीमा, पोस्ट ऑफिस, बीएसएनएल आदि कार्यालयों में तालाबंदी रहेगी। किसान और मजदूर संगठन भी हड़ताल में शामिल होंगे। सभा की अध्यक्षता डीके घोष ने किया और आभार वीके राय ने जताया। कांग्रेस ने भी हड़ताल का समर्थन किया। शहर अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने सातवां वेतन आयोग शीघ्र लागू करने की मांग की।

-----------------

यहां होंगी केंद्रीय सभाएं

-विकास भवन में पूर्वाह्न 11 बजे केंद्रीय सभा।

-संगम प्लेस पंजाब नेशनल बैंक में दोपहर 12.30 बजे सभा।

- -------

हड़ताल को शिक्षकों ने कसी कमर

जासं, इलाहाबाद : शिक्षक महासंघ की सभा मंगलवार को शिक्षक भवन में सभा हुई। मुख्यवक्ता विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पुरानी पेंशन को लेकर बुधवार को होने वाली हड़ताल में उनका संगठन पुरजोर लड़ाई लड़ेगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने शिक्षकों व कर्मचारियों की मांगों पर प्रकाश डाला। शिक्षक कर्मचारी समन्वय समिति के प्रवक्ता डॉ. शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि केंद्र हो या प्रदेश सरकार वह शिक्षकों, कर्मचारियों के हित से लगातार अनदेखी कर रही है। वरिष्ठ शिक्षक नेता महेश दत्त शर्मा, कुंजबिहारी मिश्र, अजय कुमार सिंह, रमेशचंद्र शुक्ल, जंगबहादुर सिंह पटेल, डॉ. वातात्मज मिश्र, जगदीश प्रसाद, डॉ. जय प्रकाश शर्मा, प्रमोद त्यागी मौजूद थे। माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी ने हड़ताल का समर्थन करते हुए उसमें सम्मिलित होने की घोषणा की। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामसेवक त्रिपाठी ने विद्यालयों में जनसंपर्क अभियान चलाकर सबसे हड़ताल में भाग लेने की अपील की। माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट के जिलाध्यक्ष ननकेश बाबू ने कहा कि प्रदर्शन में उनका संगठन पुरजोर भागीदारी करेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.