बसपा की बैठक में पंचायत चुनाव का मुद्दा गायब
जासं, इलाहाबाद : बसपा के जोनल कोआर्डिनेटरों ने मंगलवार को मंडल के सभी जिलों से आए पदाधिकारियों के सा
जासं, इलाहाबाद : बसपा के जोनल कोआर्डिनेटरों ने मंगलवार को मंडल के सभी जिलों से आए पदाधिकारियों के साथ मम्फोर्डगंज के राज पैलेस में बैठक की। जोनल कोआर्डिनेटर इंद्रजीत सरोज, आरके चौधरी, अखिलेश अंबेडकर और अच्छेलाल निषाद ने संगठन की बिंदुवार समीक्षा की। बूथ से लेकर सेक्टर के पदाधिकारियों की सक्रियता पूछी गई। इसके बाद इंद्रजीत सरोज और आरके चौधरी ने हिदायत दी कि संगठन को बूथ स्तर पर अभी और मजबूत किया जाएगा। बूथ कमेटी से हर वर्ग के लोगों को जोड़ा जाए। मंगलवार को हुई बसपा की बैठक को लेकर पदाधिकारियों में पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर उत्साह था, लेकिन जोनल कोआर्डिनेटरों ने इस मुद्दे पर चर्चा तक नहीं की। इससे पदाधिकारी परेशान रहे। जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र कुरील ने बताया कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर महीने बैठक होती है। बैठक में पंचायत चुनाव से संबंधित नहीं थी, इसलिए इस मुद्दे पर कोई चर्चा भी नहीं हुई।