होलागढ़ में जिंदा जला बुजुर्ग
होलागढ़, इलाहाबाद : होलागढ़ के बरई हरख बनवारी का पूरा गांव में मंगलवार की रात हृदय विदारक घटना हुई।
होलागढ़, इलाहाबाद : होलागढ़ के बरई हरख बनवारी का पूरा गांव में मंगलवार की रात हृदय विदारक घटना हुई। चिमनी (ढिबरी) गिरने से घर में लगी आग से अंदर सो रहे राम सजीवन प्रजापति नामक बुजुर्ग जिंदा जल गए। चीख पुकार सुनकर परिजनों ने मदद के लिए गुहार लगाई, लेकिन जब तक आग की लपटों को शांत किया जाता, बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी।
मंगलवार को भोजन आदि के बाद रामसजीवन घर के अंदर सो रहे थे। उनकी पत्नी व चार बेटे घर के बाहर सो रहे थे। रात में लगभग 12 बजे घर से आग की लपटें उठनी लगीं। घर में आग लगी थी और राम सजीवन बचाने की गुहार लगा रहे थे। आवाज सुनकर परिजन जगे तो आग देखकर घबरा गए। मदद के लिए गुहार लगाई। ग्रामीण आग बुझाने के प्रयास में लग गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक आग ने राम सजीवन की जान ले ली। वह आग में झुलस गए। घटना के बाद से पत्नी व चार बच्चों का रो रोकर हाल बेहाल है।