फाफामऊ में दो छात्रों को गोली मारी
जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : सोरांव थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव के निवास
जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : सोरांव थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव के निवासी प्रापर्टी डीलर नईम के बेटे जीशान (16) व उसके दोस्त मोनिस अहमद (15) को बुधवार दोपहर गोली मार दी गई। दोनों गांव के बाहर स्थित मस्जिद में नमाज अदा करने गए थे। जहां से तकरीबन साढ़े तीन बजे दोनों पैदल ही अपने घर की तरफ लौट रहे थे। इलाहाबाद-लखनऊ मार्ग पर पहुंचे तभी किसी ने रायफल से फाय¨रग कर दी। मोनिस के हाथ और जीशान के जांघ में गोली लगी तो दोनों सड़क पर गिर पड़े। फाय¨रग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों किशोर खून से लथपथ पड़े थे।
खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरों को पहले तेज बहादुर सप्रू अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जीशान की हालत गंभीर बताई जा रही है। जीशान फूलमती त्रिलोकनाथ इंटर कॉलेज में 10वीं कक्षा में पढ़ता है। उसका दोस्त मोनिस अहमद पुत्र मुन्ने उसी स्कूल में नौंवी का छात्र है। सीओ सोरांव दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि जमीन का कारोबार करने वाले चंदापुर निवासी अशफाक और अनीस मोछा के बीच नवाबगंज के टिकरी गांव में विवाद हुआ था। इसमें अशफाक का बेटा हमजा जख्मी हो गया था। विवाद के बाद दोनों पक्ष चंदापुर आए। यहां भी उसी मामले को लेकर फाय¨रग हुई। इसमें दोनों किशोरों को गोली लगी है। इस मामले में अभी तक किसी की ओर से रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई है। पुलिस घटना की जांच कर हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।