Move to Jagran APP

जनता को बताएं सरकार की उपलब्धियां : सिन्हा

जासं, इलाहाबाद : देश से निराशा के बादल छंट चुके हैं। विकास की मजबूत नींव रखी जा रही है। आंतरिक और वा

By Edited By: Published: Thu, 28 May 2015 09:10 PM (IST)Updated: Thu, 28 May 2015 09:10 PM (IST)
जनता को बताएं सरकार की उपलब्धियां : सिन्हा

जासं, इलाहाबाद : देश से निराशा के बादल छंट चुके हैं। विकास की मजबूत नींव रखी जा रही है। आंतरिक और वाह्य सुरक्षा का ढांचा मजबूत हो रहा है। शिक्षा, चिकित्सा, यातायात, कृषि सहित हर क्षेत्र में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। आप बिना चिंता किए आगे बढ़ें, जनता को सरकार की उपलब्धियां एवं भाजपा की नीतियां बताएं। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने गुरुवार को उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) में भाजपा कार्यकर्ताओं से यह बातें कहीं।

loksabha election banner

'जन कल्याण पर्व' के तहत वार्ड स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधे रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने कालाधन, भूमि अधिग्रहण, जनधन योजना, अटल बीमा योजना एवं औद्योगिक विकास को अहम कदम उठाएं हैं। कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देकर कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है। यही कारण है कि आज पार्टी से साढ़े दस करोड़ के लगभग लोग जुड़े हैं। हर व्यक्ति से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष का पत्र देकर हमेशा के लिए संगठन से जोड़ने की मुहिम चलानी होगी। प्रदेश की सपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि यहां कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। जनता को सपा के इस कुशासन से भाजपा मुक्ति दिलाएगी। प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि केंद्र के नेतृत्व में हर वर्ग का विकास हो रहा है। सांसद श्यामचरण गुप्त व सांसद केशव प्रसाद मौर्य, क्षेत्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर, प्रभाशंकर पांडेय और महानगर अध्यक्ष शशि वाष्र्णेय ने केंद्र सरकार की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर, वरिष्ठ नेता योगेश शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त भारत दुनिया के सामने उभर रहा है। लक्ष्मी शंकर ओझा, रामरक्षा द्विवेदी, रमापति शास्त्री, सुबोध सिंह, पदुम जायसवाल, बब्बूराम द्विवेदी, देवेंद्रनाथ मिश्र, दिवाकर नाथ त्रिपाठी, डॉ. कमला सिंह, गणेश केसरवानी, अंजनी सिंह, शशांक शेखर पांडेय, अवधेश गुप्त, रणजीत सिंह, शैलतनया श्रीवास्तव, शारदा चौधरी, रवींद्र मिश्र मौजूद रहे।

------

पार्षदों ने किया स्वागत

इलाहाबाद : रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का भाजपा पार्षदों ने सरकिट हाउस में स्वागत किया। नेता सदन गिरिशंकर प्रभाकर, गणेश केसरवानी की अगुवाई में स्वागत कर उन्हें जन समस्याओं पर आधारित ज्ञापन सौंपा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.