Move to Jagran APP

बीमारी से परेशान पादरी ने लगाई फांसी

जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : बीमारी से परेशान एक पादरी ने गुरुवार की रात फांसी लगा ली। शुक्रवार सुबह

By Edited By: Published: Fri, 24 Apr 2015 07:07 PM (IST)Updated: Fri, 24 Apr 2015 07:07 PM (IST)
बीमारी से परेशान पादरी ने लगाई फांसी

जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : बीमारी से परेशान एक पादरी ने गुरुवार की रात फांसी लगा ली। शुक्रवार सुबह कर्मचारियों ने फंदे पर लटकता उनका शव देखा तो दंग रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया।

loksabha election banner

प्रतापगढ़ के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित क्रिश्चियन कॉलोनी में रहने वाले डिट्ट कुजूर के चार बेटों में दूसरे नंबर के एग्नेशियस कुजूर (38) यहां कंपनी बाग के सामने स्थित ईसाई धार्मिक स्थल साधना सदन में पादरी थे। वे साक्षी पत्रिका के संपादक भी थे। तीन साल पहले उन्हें डेंगू हो गया था। इलाज के दौरान इंफेक्शन हुआ तो गले में घाव हो गया। बीमारी बढ़ने पर उनके दोनों पैर के पंजों को काटकर डॉक्टरों ने अलग कर दिया था। लगातार गंभीर होती जा रही बीमारी से पादरी अवसाद में थे। गुरुवार को साधना सदन के गया निकेतन कक्ष संख्या में वह खाना खाने के बाद गए और देर रात रस्सी का फंदा बना पंखा के चुल्ले से झूल गए।

शुक्रवार सुबह आठ बजे कर्मचारी नाश्ता देने पहुंचा तो पादरी को फंदे पर लटकता देख हैरान हो गया। साधना सदन के बाकी कर्मचारियों को पता चला तो कई और पादरी वहां पहुंच गए। खबर पाकर सिविल लाइंस इंस्पेक्टर महेश पांडेय भी पहुंचे। कमरे से कोई सुसाइड नोट न मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। एग्नेशियस की मौत से जहां चर्च में रहने वाले कर्मचारी गमजदा हो गए, वहीं सूचना पाकर पिता डिट्ट, भाई पाथरस, जॉन, हिल्डियाज भी आंखों में आंसू लिए धार्मिक स्थल पहुंचे। बहन सुषमा और सोनिया भी रोती-बिलखती रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.