स्मार्ट सिटी की रूपरेखा खींची
जासं, इलाहाबाद : जिला विज्ञान क्लब द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विज्ञान महोत
जासं, इलाहाबाद : जिला विज्ञान क्लब द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे महोत्सव के अंतिम दिन शनिवार को प्रतिभागियों ने स्मार्ट सिटी की रूपरेखा प्रस्तुत की।
प्रो. एचके पांडेय ने 'राष्ट्रीय निर्माण में जल संसाधन की भूमिका' विषय पर बोलते हुए कहा कि जल संरक्षण करना बहुत आसान है। हर व्यक्ति को जल संरक्षण में योगदान देना चाहिए। प्रो. पीडब्ल्यू रामटेके ने राष्ट्रीय विकास में आधुनिकतम तकनीकी के योगदान पर प्रकाश डाला। डॉ. लाडविन ने पेयजल की गुणवत्ता बताते हुए उससे जुड़ी हर जानकारी दी। आरएन यादव ने कहा कि धर्म एवं विज्ञान प्राचीनकाल से हमारे साथ हैं। भगवान शब्द भी पंचतत्व भूमि, गगन, वायु, अग्नि व नीर से बना है। आरके सिंह ने बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने पर जोर दिया। डॉ. एसके सिंह ने संचालन किया।