..नहीं बंटेगा मम्मी-डैडी का प्यार
जासं, इलाहाबाद : रंग-बिरंगे परिधान में सजे नन्हे-मुन्ने थिरके तो पूरा माहौल रंगीन हो गया। बच्चों ने
जासं, इलाहाबाद : रंग-बिरंगे परिधान में सजे नन्हे-मुन्ने थिरके तो पूरा माहौल रंगीन हो गया। बच्चों ने फिल्मी व देशभक्ति गीतों पर मोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे देखकर उनके अभिभावकों के साथ अतिथि मंत्रमुग्ध नजर आए। सबने ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। अवसर था सेंट मेरीज नर्सरी स्कूल के वार्षिकोत्सव का। बुधवार को आयोजित समारोह में बच्चों ने 'नहीं बंटा है नहीं बंटेगा मम्मी-डैडी का प्यार' पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया तो पूरा परिसर तालियो से गूंज उठा। सानिया मिर्जा व सानिया नेहवाल पर आधारित 'चक दे इंडिया' गीत पर हुए नृत्य को सबने पसंद किया।
मुख्य अतिथि बिशप राफी मंजली ने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि हर बच्चा राष्ट्र व मानवहित के लिए काम करे हमें उन्हें वैसी शिक्षा देनी है। प्रभु यीशु ने मानव रक्षा की जो राह दिखाई है समाज को उसी दिशा में आगे बढ़ना है। सिस्टर सुस्मिता सीजे ने बच्चों को संस्कारित शिक्षा देने पर जोर दिया। फादर राल्फी डिसूजा ने कहा कि बच्चों की प्रस्तुति अत्यंत सराहनीय रही। सिस्टर मैरिएट ने कहा बच्चों को आगे समाज का प्रतिनिधित्व करना है, इसलिए उन्हें अनुशासन, सदाचार की सीख देनी चाहिए। प्रधानाचार्य सिस्टर स्वेता ने आभार व्यक्त किया। समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह में शिक्षा सदन नैनी के निदेशक फादर एके एंटोनी, नाजरेथ के निदेशक फादर डिसूजा आदि थे।