अन्नकूट व गोवर्धन पूजा पर निकली शोभायात्रा
जासं, इलाहाबाद : संपन्नता व शक्ति के पर्व अन्नकूट व गोवर्धन पूजा पर मठ-मंदिरों में गोवर्धन पर्वत का
जासं, इलाहाबाद : संपन्नता व शक्ति के पर्व अन्नकूट व गोवर्धन पूजा पर मठ-मंदिरों में गोवर्धन पर्वत का श्रृंगार किया गया और धूमधाम से भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। श्रीराधा रमण जी महाराज मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गोवर्धन पूजा एवं भगवान का श्रृंगार-दर्शन हुआ। शरद गोस्वामी के नेतृत्व में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। श्रीब्रज रस रसिक भजन मंडल द्वारा श्रीगोवर्धन पूजा महोत्सव का धूमधाम से आयोजन हुआ। श्यामा सदन लूकरगंज में श्रीब्रज रस रसिक भजन मंडल द्वारा भगवान श्रीकृष्ण व बलराम की मनोहर झांकी सजाई गई। भक्तों द्वारा दर्शन-पूजन करने के बाद ध्वज, पताका, बैंडबाजा के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों भक्त नृत्य, गायन करते हुए चल रहे थे, लोगों ने जगह-जगह पूजन एवं स्वागत किया। इसमें धनंजय पांडेय, दुर्गा प्रसाद, अमरजीत सिंह, अतुल निगम, आत्माराम, ऊषा निगम शामिल रहे।