छेड़खानी के विरोध पर जेठ ने किया हमला
By Edited By: Published: Sun, 28 Sep 2014 07:38 PM (IST)Updated: Sun, 28 Sep 2014 07:38 PM (IST)
झूंसी, इलाहाबाद : झूंसी थाना क्षेत्र के मुंशी का पूरा गांव में रविवार की दोपहर छेड़खानी का विरोध करने एक युवती पर उसके जेठ ने सरिया से हमला कर दिया। पति ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। आरोपी फिलहाल फरार है।
उक्त गांव में रहने वाली एक महिला घर में अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान उसका जेठ घर में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर जेठ ने सरिया से उसे मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। महिला के चिल्लाने पर जब उसका पति पहुंचा तो उसे भी जेठ व देवरों ने मिलकर लोहे के राड से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित महिला ने जेठ व देवरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पति-पत्नी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें