58 हजार युवा पहली बार करेंगे मतदान
इलाहाबाद : 16वीं लोकसभा चुनाव में जनपद में 58 हजार युवा पहली बार मतदान करेंगे। सबसे ज्यादा भागीदारी शहर की तीन विधानसभा क्षेत्रों की है।
यह तीन विधानसभा क्षेत्र हैं शहर उत्तरी, पश्चिमी और शहर दक्षिणी। शहर पश्चिमी में चार हजार 35 पुरुष और दो हजार 531 महिला मतदाता हैं। शहर उत्तरी में चार हजार 242 पुरुष और दो हजार 687 महिला मतदाता हैं। शहर दक्षिणी में तीन हजार 896 पुरुष मतदाता और दो हजार 513 महिला मतदाता हैं। बारा में दो हजार 406 पुरुष और 1171 महिला मतदाता हैं। इसी क्रम में फाफामऊ विधानसभा में 2554 पुरुष व 1294 महिला, सोरांव में 3181 पुरुष और 1662 महिला, फूलपुर में 4294 पुरुष और 1992 महिला, प्रतापपुर में 3599 पुरुष व 1796 महिला, हंडिया में 3157 पुरुष व 1619 महिला, मेजा में 1686 पुरुष व 1124 महिला, करछना में 3152 पुरुष व 1508 महिला, बारा में 2406 पुरुष व 1171 महिला एवं कोरांव में 1246 पुरुष एवं 741 महिलाएं इस बार मतदाता सूची में शामिल हुए हैं। इस तरह से कुल नए 37 हजार 448 पुरुष मतदाता और 20 हजार 699 महिला मतदाता हैं। इस तरह से कुल 58 हजार युवा पहली बार मतदान करेंगे।