एक्सप्रेस के लुटेरे पकड़े नहीं गए, नई चुनौती और मिल गई
अलीगढ़ : एक माह पहले ही बदमाशों ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर 21 जनवरी की रात फार्म हाउस व टूरिस्ट बस में
अलीगढ़ : एक माह पहले ही बदमाशों ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर 21 जनवरी की रात फार्म हाउस व टूरिस्ट बस में लूटपाट कर पुलिस को चुनौती दी थी। पुलिस अभी उस घटना को नहीं खोल पाई है। बरला में रोड होल्डअप की घटना को अंजाम देकर बदमाशों ने पुलिस को नई चुनौती दे दी है। इससे पहले भी रोड होल्ड की घटनाएं हुई हैं।
- 15 मार्च 2016 : अतरौली में रोडवेज बस के यात्रियों से लूट।
- 11 दिसंबर 2016 : गांधीपार्क इलाके के भदेसी रोड पर दर्जन भर से अधिक राहगीरों को बंधक बनाकर लूटा।
- 14 दिसंबर 2016 : क्वार्सी के क्यामपुर मोड़ पर वाहन चालकों व राहगीरों से लूट।
-25 दिसंबर 16 : गांधीपार्क के कमालपुर पर रोड होल्डअप कर राहगीरों से लूट।
- 2 जनवरी 2017 : अकराबाद के अधौन गांव के पास दो दर्जन वाहन चालक, राहगीर व दुकानदारों से लूट।
.....
गंभीर घटना है। मैं सुबह ही घटना स्थल पर पहुंच गया था। थाने पर लूटपाट के शिकार हुए लोगों से भी बात की। घटना के पर्दाफाश के लिए थाने की दो टीमों के साथ सर्विलांस, एसओजी व क्राइम ब्रांच को लगाया है। कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिली हैं।
- राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी