Move to Jagran APP

महेश चौधरी समेत तीन नेता बसपा से निष्कासित

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : छेरत फार्म हाउस पर वरिष्ठ नेताओं से अभद्रता व हंगामे के मामले में जिला प्र

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Mar 2017 02:11 AM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 02:11 AM (IST)
महेश चौधरी समेत तीन नेता बसपा से निष्कासित
महेश चौधरी समेत तीन नेता बसपा से निष्कासित

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : छेरत फार्म हाउस पर वरिष्ठ नेताओं से अभद्रता व हंगामे के मामले में जिला प्रभारी महेश चौधरी, अर्जुन स्वामी व संदीप पाटिल की बसपा से छुंट्टी हो गई। तीनों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों व अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गई है।

loksabha election banner

बुधवार को बसपा की छेरत फार्म हाउस पर समीक्षा बैठक में आए आगरा-अलीगढ़ मंडल के मुख्य जोन कोऑर्डिनेटर सुनील चित्तौड़ पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था। चित्तौड़ से धक्का-मुक्की व अपशब्द कहे गए। कालिख फेंकने का प्रयास हुआ। हवा में पिस्टल तक लहराई गई। अलीगढ़ मंडल के मुख्य जोन कोऑर्डिनेटर सूरज सिंह से अभद्रता हुई। चित्तौड़ ने गुरुवार को पार्टी सुप्रीमो मायावती को मामले की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष अरविंद आदित्य ने बताया कि हाईकमान के निर्देश पर तीनों का निष्कासन हुआ है।

गुटबाजी का परिणाम : बसपा में दो गुटों के बीच सालभर से घमासान चल रहा है। चुनाव से पहले इसे शांत करने का प्रयास किया गया, मगर अब यह फिर शुरू हो गया। करीब छह माह पहले डॉ. रामकुमार कुरील के आने के बाद चित्तौड़ का कद घटा दिया गया। सूरज सिंह का निष्कासन हुआ। महेश चौधरी जोन कोऑर्डिनेटर बनाए गए। अरविंद आदित्य को हटाकर जितेंद्र राही को जिलाध्यक्ष बना दिया गया। समर्थन और विरोध में काफी इस्तीफे चले। बाद में विरोधी गुट का बुरा दौर शुरू हुआ। कुरील बरेली चले गए। पहले अरविंद आदित्य और फिर सूरज सिंह की वापसी हुई। महेश चौधरी के पर कतरते हुए जिला प्रभारी बना दिया गया।

रखेंगे पक्ष : महेश चौधरी ने कहा है कि करारी हार से गुस्साई जनता ने विरोध जताया। सूरज सिंह ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए उन्हें हटवाया है। कोई सुबूत हो तो बताएं। वे बसपा के हैं और रहेंगे। जल्द ही बहनजी से मिलकर पक्ष रखेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.