शहीदों की याद में कैंडिल मार्च
अलीगढ़ : ¨हदू जागरण मंच की युवा वाहिनी की ओर से शहीदी दिवस पर रसलगंज स्थित शहीद पार्क से कैंडिल मार्
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Mar 2017 02:10 AM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 02:10 AM (IST)
अलीगढ़ : ¨हदू जागरण मंच की युवा वाहिनी की ओर से शहीदी दिवस पर रसलगंज स्थित शहीद पार्क से कैंडिल मार्च निकाला गया। मंच के कार्यकर्ताओं ने सरदार भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को श्रद्धासुमन अर्पित किए। सभी ने भारत माता व वंदेमातरम के जयकारे लगाए।
युवा वाहिनी अध्यक्ष योगेश वाष्र्णेय, महामंत्री दीपक जैन के नेतृत्व में गुरुवार शाम छह बजे मार्च की शुरुआत हुई। जिलाध्यक्ष अमित राजा ने कहा कि शहीदों की यह कुर्बानी कभी भूली नहीं जा सकती है। महानगर अध्यक्ष सोनू सविता ने कहा कि युवाओं को शहीदों के त्याग, बलिदान के बारे में जानकारी रखनी चाहिए। गौरव शर्मा, राजेश पंडित, ओपी सिंह आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें