तीन अवैध बूचड़खाने सीज, कोकोटेक का संचालन बंद
जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : अवैध कट्टीघरों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई गुरुवार को भी जारी रही। प्रशास
जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : अवैध कट्टीघरों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई गुरुवार को भी जारी रही। प्रशासनिक टीम ने अमरपुर कोडला व मकदूम नगर में कोकोटेक मीट फैक्ट्री समेत चार बूचड़खानों में छापा मारा। तीन को सीज कर दिया गया। कोकोटेक के संचालन पर रोक लगा दी।
एडीएम सिटी श्याम बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम दोपहर के समय मकदूम नगर पहुंची। टीम के यहां पहुंचते ही अवैध बूचड़खानों वालों में खलबली मच गई। टीम ने तीन अवैध बूचड़खानों को सीज कर दिया। मौके पर पशुओं के अवशेष मिले। इन्हें भी सीज कर दिया गया। टीम अमरपुर कोंडला स्थित कोकोटेक मीट फैक्ट्री पहुंची। कंपनी के मैनेजर अविनाश मिश्रा से जरूरी कागजात मांगे गए, लेकिन वह नहीं दिखा सके। टीम ने फैक्ट्री का संचालन बंद कर दिया। मैनेजर को सात दिन में कागजात दिखाने को कहा गया है। मैनेजर ने बताया कि फैक्ट्री के संचालक म्यांमार में रहते हैं। टीम ने जीटी रोड स्थित अल हम्द पहुंचकर मीट का सैंपल भरा, जिसे जांच के लिए लैब भेजा गया है।
तीन के खिलाफ मुकदमा : मकदूम नगर में सील किए तीन अवैध बूचड़खानों के संचालकों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। इसमें हाजी इख्तियार, यासीन व इंतजार पहलवान शामिल हैं।
बचती रही टीम : मकदूम नगर में तीन बूचड़खाने सीज किए गए, वहीं अन्य कट्टीघर भी थे। टीम ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।