भाजपा अब 'जनता के मन की बात' सुनेगी
अलीगढ़ : चुनाव जीतने के लिए भाजपा कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती। अभी तक पीएम ही अपने मन की बात कहते रहे ह
अलीगढ़ : चुनाव जीतने के लिए भाजपा कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती। अभी तक पीएम ही अपने मन की बात कहते रहे हैं, अब जनता के मन की बात सुनी जाएगी। इसके लिए भाजपा ने यूपी के मन की बात की शुरुआत की है। इसमें शहर व गांव के लोग समस्याएं रख सकते हैं। यह समस्याएं भाजपा प्रदेश कार्यालय जाएंगी। जिसे भाजपा के बड़े नेता हल कराने की कोशिश करेंगे। इनमें से प्रमुख समस्याओं को चुनावी मुद्दा भी बनाया जा सकता है। पूरे जिले में 70 स्थानों पर 'आकांक्षा पेटी' रखी गई हैं। शहर में मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर पेटियां रखकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जगमोहन गुप्ता ने कहा कि अब जनता अपने मन की बात कह सकेगी। आइटी विभाग के सह संयोजक लोकेश गुप्ता ने कहा कि शहर में 30 स्थानों पर पेटियां रखी गई हैं। आलोक वात्सल्य ने कहा कि भाजपा का जनता से सीधा जुड़ाव रहता है।