सीता हरण लीला देख दर्शक भाव विभोर
अलीगढ़ : बरौली में चल रही रामलीला में शनिवार रात सीता हरण लीला का मंचन किया गया। श्री आदर्श रामलीला
अलीगढ़ : बरौली में चल रही रामलीला में शनिवार रात सीता हरण लीला का मंचन किया गया। श्री आदर्श रामलीला मंडल मथुरा के कलाकारों ने लीला का जीवंत चित्रण कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। लंका पति राजा रावण ने लक्ष्मण द्वारा अपनी बहन सूपनखा के नाक कान काट लेने पर प्रतिशोध वश सीता का हरण कर लिया। रामलीला में विजय कुमार भारद्वाज, यज्ञदेव शर्मा, दीन दयाल शर्मा, राजकुमार भारद्वाज, सुशील गौड़, पूर्व प्रधान विनोद कुमार, पूर्व प्रधान हातिम खां, रामू पंडित जी, सम्मी प्रधान आदि प्रमुख थे।
रामलीला में लंका दहन का मंचन
गभाना : कस्बा में चल रही रामलीला में रविवार को लंका दहन का मंचन हुआ। हनुमान जी के अशोक वाटिका में आने पर सीता को उदास बैठा देख उन्हें राम की दी अंगूठी दिखाते हैं। इसके बाद सीता की आज्ञा मिलने पर अशोक वाटिका को तहस-नहस कर देते हैं। रावण के दूत हनुमान को पकड़ लंका में आते हैं, जहा लंकापति रावण के आदेश पर उनकी पूंछ में आग लगा दी जाती है। हनुमान जली हुई पूंछ से पूरी लंका को जला देते हैं। इस मौके पर बीरनसिंह प्रधान, किशनपाल सिंह, अनिल सारस्वत, वेदप्रकाश शर्मा प्रधान, योगेश सिंह, हरिराज सिंह ठेकेदार, पुष्पेंद्र, विक्रम सिंह, चेतन गोयल, विनोद कुमार, मोहनलाल शर्मा, टिंकू सिंह, नंदा सिंह, पप्पू पंडा, मोहित शर्मा, जगदीश वर्मा डीलर, गुलाब सिंह, कुंवरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।