धनुष टूटते ही जयकारों से गूंजा रामलीला स्थल
अलीगढ़ : भगवान श्रीराम ने जैसे ही भरी सभा में धनुष को तोड़ा तो महारथी सिर झुकाए बैठ गए। रामलीला स्थल
By Edited By: Published: Fri, 30 Sep 2016 02:26 AM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2016 02:26 AM (IST)
अलीगढ़ : भगवान श्रीराम ने जैसे ही भरी सभा में धनुष को तोड़ा तो महारथी सिर झुकाए बैठ गए। रामलीला स्थल श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। वहीं, धनुष टूटते है परशुराम क्रोधित हो गए।
रामलीला के दौरान गुरुवार को धनुष भंग व लक्ष्मणजी का परशुरामजी से संवाद लीला का मंचन श्री ब्रज नाट्य कला केंद्र के कलाकारों ने जितेन्द्र व्यास के निर्देशन में प्रस्तुत किया। शुक्रवार को शाम सात बजे राम बारात श्री टीकाराम मंदिर से रामघाट रोड, विष्णुपुरी, गुरुद्वारा रोड, छर्रा अड्डा पुल से होकर रामलीला भवन पहुंचेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें