शिक्षा कभी बेकार नहीं जाती
अलीगढ़ : ईएचए प्रोजेक्ट की ओर से शहर की 16 मलिन बस्तियों में चलाये जा रहे प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम का
अलीगढ़ : ईएचए प्रोजेक्ट की ओर से शहर की 16 मलिन बस्तियों में चलाये जा रहे प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम का समापन हो गया। प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर सतेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे शहर में अलग-अलग बस्तियों की 400 महिलाओं को कंप्यूटर द्वारा शिक्षित किया गया। शुक्रवार को नगला मल्लाह में समापन कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रोजेक्ट आफिसर आशीष ने बताया कि पत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें अलग-अलग तरीके से पत्र लिखना था। महिलाओं ने खूबसूरती से पत्र लिखे। मुख्य अतिथि व उड़ान सोसायटी के डायरेक्टर ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा कि शिक्षा सभी के लिए जरूरी है। उम्र बढ़ने पर यह नहीं सोचना चाहिए कि पढ़ाई करके क्या करेंगे। कम से कम आपका व्यवहारिक ज्ञान बढ़ेगा। कोआर्डिनेटर आरती ने सबसे अधिक उपस्थिति पर महिलाओं का पुरस्कृत किया।