यातयात व्यवस्था को सुधारे पुलिस
अलीगढ़ : व्यापारी नेता ज्ञानचंद्र वाष्र्णेय ने पुराने अंदाज में वाणिज्य से लेकर पुलिस तक को आड़े हाथ
अलीगढ़ : व्यापारी नेता ज्ञानचंद्र वाष्र्णेय ने पुराने अंदाज में वाणिज्य से लेकर पुलिस तक को आड़े हाथ लिया। शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस को और व्यापारियों को परेशान करने के लिए वाणिज्य कर विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलने का एलान किया।
बुधवार को इंदिरा मार्केट में मीडिया से रूबरू अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष ज्ञानचंद्र वाष्र्णेय, ओमप्रकाश मास्टर, अनिल सेंचुरी, हाजी सुलेमान आदि ने वाणिज्य कर विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने एक ट्रांसपोर्टर के उत्पीड़न का आरोप भी लगाया।
ज्ञानचंद्र ने कहा कि लैपर्ड वाले वसूली में व्यस्त हैं। यातायात व्यवस्था से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। यातायात माह के दौरान दो करोड़ रुपये पब्लिक से वसूलने की तैयारी है। जाम रोकने में पुलिस नाकाम है। इस मौके पर सरिता माहेश्वरी, शिव स्वरूप, गणेश सिंह चौहान आदि थे।