Move to Jagran APP

50 लाख की मदद का कानून बनवा दे भाजपा

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : भाजपा के जवाब में सपा के कोल विधायक जमीर उल्लाह ने बुधवार से आठ दिनी 'अमन

By Edited By: Published: Thu, 26 Nov 2015 01:15 AM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2015 01:15 AM (IST)
50 लाख की मदद का कानून बनवा दे भाजपा

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : भाजपा के जवाब में सपा के कोल विधायक जमीर उल्लाह ने बुधवार से आठ दिनी 'अमन का पैगाम, इंसानियत के नाम' कार्यक्रम शुरू कर दिया। पहले दिन गांधी पार्क में बापू की प्रतिमा के नीचे बैठे विधायक ने पूछा कि ¨हदुस्तान में किसका राज चलेगा? बापू के हत्यारों का या अमन-चैन चाहने वालों का? कहा, भाजपा मदद का दिखावा न करे। गौरव के परिजनों को पैसा दे। सांप्रदायिक दंगों में जो भी मरे, उसके परिजनों को 50 लाख रुपये, एक फ्लैट और सरकारी नौकरी का संसद में कानून बनाए। जोड़ा, भाजपा ऐसा नहीं करेगी, क्योंकि वो सिर्फ नफरत फैलाती है। विधायक ने भाईचारे की शुरू हुई मिसाल को ऐतिहासिक करार दिया। यहां गौरव को मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि भी दी गई। गुरुवार को सपाई अंबेडकर पार्क में सांप्रदायिक सद्भाव पर चर्चा करेंगे।

loksabha election banner

कार्यक्रम की शुरुआत बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। सपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनते ही माहौल बिगड़ने लगा है। अमन-पसंद लोग ऐसा नहीं होने देंगे। फादर जोनाथन लाल और राजेश सैनी ने विधायक की पहल का स्वागत किया। प्रदेश सचिव यामीन खां अब्बासी ने कहा कि जनता अमन और प्यार चाहती है। पूर्व जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह ने कहा कि भाजपा की सांप्रदायिक सोच के खिलाफ लड़ते आए हैं, आगे भी लड़ेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि भाजपा को समझ लेना चाहिये कि अब जनता बहकावे में नहीं आने वाली। वो अमन पसंद को ही प्रदेश की हुकूमत देती है। कार्यक्रम का संचालन बाबा फरीद ने किया। इस मौके पर एमए खान, अहमद सईद सिद्दीकी, आनंद शास्त्री, मंजेश वाल्मीकि, जियाउर्रहमान, अर्जुन भोलू सिंह, अमित गोस्वामी, अंकुश अग्रवाल, रंजीत चौधरी, पार्षद मोटा जावेद आदि मौजूद थे।

........

सीएम से जल्द कराएंगे परिजनों की भेंट

सपा के जिला सचिव प्रशांत वाल्मीकि ने कहा है कि गौरव के परिजनों की जल्द ही सीएम से मुलाकात कराई जाएगी। कहा, भाजपा ने दलित समाज को मोहरा बनाया है। दोनों वर्ग एक-दूसरे के कारोबार में सहयोगी हैं। ये सब खेल जनता पहचान चुकी है। उन्होंने शहर विधायक जफर आलम, सपा शहर अध्यक्ष अज्जू इश्हाक व जिलाध्यक्ष अशोक यादव की ओर से हुई मदद की पहल का आभार भी जताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.